हमारे बारे में

परंपरा, अनुभव और गुणवत्ता का भरोसेमंद नाम

स्वर्गीय बसावन मिस्त्री का बनारसी साड़ियाँ की मशीन का काम का कारखाना लगभग 90 वर्षों पुराना है। स्व. बसावन मिस्त्री नाटी इमली, वाराणसी के एक अत्यंत प्रसिद्ध, अनुभवी और सम्मानित व्यक्ति थे। उनके कुशल मार्गदर्शन में स्व. गंगा प्रसाद मिस्त्री एवं स्व. जमुना प्रसाद मिस्त्री ने इस कारखाने को ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाया।

आज उसी पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए अमृष कुमार विश्वकर्मा अम्बिका ट्रेडर्स के नाम से इस व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं। अम्बिका ट्रेडर्स में एलुमिनियम से संबंधित सभी प्रकार के कार्य किए जाते हैं, जिनमें दरवाज़े, खिड़कियाँ, स्लाइडिंग पार्टिशन, मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब एवं अन्य आधुनिक इंटीरियर कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही हम उच्च गुणवत्ता वाले सेनेटरी सामानों का विक्रय एवं प्लंबिंग से संबंधित समस्त कार्य भी उपलब्ध कराते हैं।

90

वर्षों का

अनुभव और

विश्वास